गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट
बी. डी. पब्लिक स्कूल में जन्मअष्टमी एवं शिक्षक दिवस धूम धाम से मनी
गढ़वा।प्रखंड के कामता गांव स्थित बी डी पब्लिक स्कूल में शनिवार को कृष्णा जन्म अष्टमी एवं शिक्षक दिवस धूम धाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के निदेशक आलोक कुमार पांडेय ने सार्वपल्ली राधा कृष्णन के तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। मौके पर उन्होंने कहा कि माता पिता बच्चों को जीवन देते हैं लेकिन जीवन जीने की कला शिक्षक सिखाते है।
शिक्षक केवल पढ़ाते ही नही, बल्कि उन्हें चरित्रवान, जिम्मेदार और एक बेहतर इंसान बनाते हैं।उन्होंने सवर्पली राधा कृष्णन के बताए मार्ग पर सभी को चलने कि सलाह दी। उसके बाद सभी बच्चों ने शिक्षकों को उपहार दे कर सम्मानित किया।
**राधा बनी प्रिशा एवं गोरांग बने कृष्ण **
बी ड़ी पब्लिक स्कूल में नर्सरी की प्रिशा पांडेय राधा रानी बनी तो यूकेजी के गोरांग भगवान कृष्ण के रोल में नजर आए।कार्यक्रम में सभी नन्हे मुन्हे बच्चों ने पिला ड्रेस में आये थे जो राधा एवं कृष्ण के साथी के रूप में अपने रोल को निभाया।राधा एवं कृष्णा की बचपन की लीला को हु- बहु बच्चों ने कर के दिखाया जो काफी मनमोहक एवं आकर्षक रहा।उपस्थित लोगों ने खूब सराहना किया। मटका फोड़ कार्यक्रम भी हुआ।बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से राधा एवं कृष्णा के जीवन एवं उनके आदर्शों को प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका आकांशा केसरी,द्रक्षा,याशमीन शिव कुमार की भूमिका महत्वपूर्ण रहा।
मौके पर प्रिशा पांडेय,स्नेहा कुमारी,आयुषी कुमारी, प्रियांशी कुमारी,साक्षी कुमारी,दिव्या कुमारी,अर्पणा कुमार, मयंक कुमार,अतीफ आज़ाद खान,सोनू कुमार,अभिराज कुमार, राजन कुमार,अंकुश कुमार (कक्षा–UKG),अम्बर
,ऋतु राज ,गोसांग कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
