भाजपा द्वारा मतदाता सूची से षड्यंत्र के तहत नाम कटवाने का कार्य कर रही है, कड़ी कार्रवाई कि मांग झामुमों

Share this News

SIR में गड़बड़ी करवा रही भाजपा

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट





झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) गढ़वा जिला कमिटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला सचिव मो० शरीफ अंसारी के नेतृत्व में उप विकास आयुक्त (DDC) सह जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर विशेष समुदाय, पिछड़े, दलित मतदाताओं का नाम साजिश के तहत मतदाता सूची से हटाने के प्रयास के खिलाफ सख्त कानूनी एवं दंडात्मक कार्रवाई कि मांग की है।

ज्ञापन में झामुमो नेताओं ने उल्लेख किया है कि 1 सितंबर 2026 को रंका प्रखंड के ग्राम-खपरी एवं दमारन में भाजपा समर्थित कार्यकर्ता/नेता शिव प्रसाद सोनी एवं नन्दलाल यादव द्वारा भाजपा के चुनाव चिह्न वाले थैले में फॉर्म प्रपत्र-7 (नाम हटाने संबंधी फॉर्म) रखकर 269 मतदाताओं के नाम हटाने के उद्देश्य से बीएलओ (BLO) पर दबाव बनाया जा रहा था। ग्रामीणों को जानकारी मिलने के बाद हुए विरोध प्रदर्शन और हंगामे के उपरांत पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को हिरासत में लिया।

इसके अतिरिक्त, रंका प्रखंड के कटरा पंचायत (पुराना बूथ सं० 354, 355) में भी भाजपा बीएलओ 2 द्वारा भारी संख्या में प्रपत्र-7 जमा कराकर बीएलओ से हस्ताक्षर कराने का प्रयास किया गया, जिसे बीएलओ ने अस्वीकार कर दिया। पूरे गढ़वा जिला में योजनाबद्ध तरीके से विशेष समुदाय, दलित पिछड़े और ग्रामीण मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से काटने का अनुचित दबाव बनाया जा रहा है, जिससे आम जनता में भारी आक्रोश एवं भय का माहौल है।
झामुमो जिला कमिटी ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस षड्यंत्र में शामिल दोषियों पर तत्काल कठोरतम कार्रवाई की जाए, अन्यथा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में होने वाली किसी भी तरह की गड़बड़ी और जन-असंतोष की संपूर्ण जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *