भाजपा जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे ने हेमंत सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि

Share this News

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट

भाजपा जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे ने हेमंत सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि हेमंत सरकार में कल्याण विभाग के तहत गरीब छात्रों को मिलने वाला व्यवस्था गायब हो चुका है उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार में गढ़वा जिले का कल्याण विभाग खाली हो चुका है अधिकारी फंड को लेकर हाथ खड़ा कर चुके हैं छात्रों को एक साल से छात्रवृत्ति नहीं मिल पा रहा है उन्होंने कहा कि अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति का छात्रावास व्यवस्था भी सही स्थिति में नहीं है जो व्यवस्था छात्रों को मिलना चाहिए वह नहीं मिल रहा है उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में कल्याण विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभाग में फंड नहीं होने से गरीब छात्रों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है आखिर कल्याण विभाग का पैसा कहां गया
उन्होंने कहा कि पुर्व कि भाजपा सरकार में कल्याण विभाग से हर काम होता था हेमंत सरकार में गरीब छात्रों को पढ़ाई में कठीनाईयो का सामना करना पड़ रहा है। हेमंत सरकार में कल्याण विभाग के पैसों का कहां बंदरबांट हो रहा है। छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिल रहा है छात्रावास की हालत सही नहीं है उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार गरीब छात्रों के साथ छल करना बंद करे।कल्याण विभाग का पैसा जिले को तत्काल भेजे साथ ही अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति को व्यवस्थित करते हुए छात्रों को सारी सुविधाएं उपलब्ध कराए।
उन्होंने कहा कि अगर गरीब छात्रों को छात्रवृत्ति एवं अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति कल्याण छात्रावास का व्यवस्था ठीक नहीं होता है तो छात्रहीत में भाजपा कार्यकर्ता मौन नहीं बैठेंगे तमाम छात्रों के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन तय किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *