गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट
आरके पब्लिक स्कूल गढ़वा तीसरा स्थान पर
पेफी एवं जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता
पेफी,जिला प्रशासन और जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के तत्वाधान में आयोजित प्रथम गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप के अंडर 15 बालिका वर्ग के पहले सेमी फाइनल मैच में कस्तूरबा गढ़वा ने आरके पब्लिक स्कूल को 1-0 से कस्तूरबा भंडरिया ने झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। तीसरे स्थान के लिए आरके पब्लिक स्कूल और झारखंड अवासीय विद्यालय बरडीहा के बीच खेले गए मैच में आरके पब्लिक स्कूल ने चार गोल से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर 17 आयु वर्ग के क्वार्टर फाइनल मैच में कस्तूरबा विद्यालय भंडरिया ने आरके पब्लिक स्कूल को 3-0 से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। कस्तूरबा विद्यालय गढ़वा ने डीएवी मॉडल स्कूल को 5-0 हराकर क्वाटर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। कस्तूरबा विद्यालय रमना ने झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय बिशुनपुरा को एक गोल से वही अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच में कस्तूरबा विद्यालय डंडई ने कस्तूरबा भवनाथपुर को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
अंडर 15 वर्ग के सेमी फाइनल मैच में कस्तूरबा गढ़वा की और से अंजली कुमारी, कस्तूरबा भंडरिया की और से सुमन और आरुणि ने एक एक अंडर 17 आयु वर्ग में कस्तूरबा विद्यालय भंडरिया की और से मंटू ने दो और चिंता कुमारी ने एक गोल किया। कस्तूरबा विद्यालय गढ़वा की और से रागिनी कुमारी , प्रियंका, मनीषा सिंह ने एक एक और अमृता कुमारी ने दो गोल किया।
प्रतियोगिता जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार के मार्गदर्शन एवं जिला प्रशासन के सहयोग बेहतर ढंग से संचालित हो रहा है। प्रतियोगिता को सफल बनाने में जिला कॉर्डिनेटर कमलेश कुमार दुबे, समिति के उपाध्यक्ष जिनाहुद्दीन खान, धर्मराज भारती, कार्यकारी सचिव आनंद सिन्हा, सहसचिव प्रिंस सोनी, आनंद यादव , रेफरी शशि रंजन, विजय सिंह संजय प्रताप देव सुशील कुमार, शशि कुमार, सोनू सिंह, उद्घोषक मनोज तिवारी आर के पब्लिक स्कूल गढ़वा के कोच इम्तियाज खान , बीएसकेडी के कोच राजकुमार आर के पब्लिक मझिआंव के कोच जय गोविंद ठाकुर ,ज्ञान निकेतन कान्वेंट स्कूल के कोच मुकेश भारती उपस्थित थे| इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के कोच एवं मैनेजर तथा खेल प्रेमी उपस्थित थे|
