पलामू क्षेत्रीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता–2026 के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

Share this News

विकास कुमार की रिपोर्ट

आज दिनांक 22.08.2026 को पुलिस अधीक्षक, पलामू श्री कपिल चौधरी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित ब्लॉक-B कॉन्फ्रेंस हॉल में पलामू क्षेत्रीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता–2026 के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
पलामू क्षेत्रीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता–2026 का आयोजन दिनांक 20.08.2026 एवं 21.08.2026 को पलामू जिला के फायरिंग बट में किया गया, जिसमें पलामू, गढ़वा एवं लातेहार जिला बल के पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने विभिन्न शूटिंग स्पर्धाओं में भाग लिया। प्रतियोगिता में कुल 13 इवेंट आयोजित किए गए।

प्रतियोगिता में लातेहार जिला ने 06 इवेंट में प्रथम, 02 में द्वितीय एवं 06 इवेंट में तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पलामू जिला ने 06 इवेंट में प्रथम, 03 में द्वितीय एवं 03 इवेंट में तृतीय स्थान प्राप्त किया। गढ़वा जिला ने 01 इवेंट में प्रथम, 08 में द्वितीय एवं 04 इवेंट में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बेस्ट ऑफ शॉर्ट पिस्टल/रिवॉल्वर का खिताब लातेहार जिला बल के आरक्षी हरिनारायण विश्वकर्मा ने प्राप्त किया, जबकि बेस्ट ऑफ शॉर्ट कार्बाइन का खिताब पलामू जिला बल के हवलदार लबोदी मरांडी ने हासिल किया।
समग्र प्रदर्शन के आधार पर लातेहार जिला ओवरऑल प्रथम, गढ़वा जिला द्वितीय एवं पलामू जिला तृतीय स्थान पर रहा।
पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई तथा पुलिस कर्मियों को भविष्य में भी खेल एवं शूटिंग प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *